scriptशादी के बाद पति ने पत्नी को नहीं छुआ, महिला ने सुसाइड नोट में लिखी रुला देने वाली बात | delhi woman suicide | Patrika News

शादी के बाद पति ने पत्नी को नहीं छुआ, महिला ने सुसाइड नोट में लिखी रुला देने वाली बात

locationनई दिल्लीPublished: Nov 14, 2017 02:36:51 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

दिल्ली में एक पत्नी ने पति से तंग आकर खुदकुशी कर ली।

fhgfhjgffj
नई दिल्ली। एक महिला शादी के चार साल तक अपने पति से प्यार पाने का इंतजार करती रही, लेकिन उसकी ये ख्वाहिश नहीं पूरी हो सकी। जिसके बाद अपनी जिंदगी को खत्म करने की सोच ली। इसके बाद उसने अपने सुसाइड नोट में अपने पति के साथ निजी संबंधों को लेकर कई खुलासे किए।
दरअसर चार साल पहले निधि की शादी उत्तरी दिल्ली के शास्त्रीनगर के रहने वाले अतुल से हुई थी। निधि के घर वालों ने शादी धूमधाम से की। उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से सारा बंदोबस्त किया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी ससुराल में कभी नहीं खुश रहेगी। शादी के चार साल बीत जाने के बाद भी अतुल ने अपनी पत्नी के साथ कोई संबंध नहीं बनाए। निधि के घर वालों ने मामले में बताया कि ससुराल में उसका पति उसे आए दिन प्रताड़ित करता रहता था। उन्होंने इसे पारिवरिक मामला समझ कर उसमें दखलंदाजी नहीं की लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी इस गलती की वजह से बेटी की जान चली जाएगी।
सुसाइड नोट पढ़ भावुक हुए लोग
उन्होंने बताया कि निधि ने सुसाइड से पहले तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था। उसमें उसने लिखा कि शादी के चार साल बाद भी उसके पति ने उसे कभी नहीं छुआ। अब वो चाहती है कि मरने के बाद भी उसका पति उसे न छुए।
मायके वालों ने लगाई कई गंभीर आरोप
वहीं निधि के मायके वालों ने बताया कि ससुराल वाले निधि को हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। उसकी मां कैंसर से पीड़ित थी जिस वजह से वो अपनी प्रताड़न की बातें किसी से नहीं बताती थी। धीरे-धीरे वो इतना परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। उन्होंने निधि के ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये आत्महत्या नहीं हत्या है। पुलिस ने निधि के मायके वाले की रिपोर्ट पर निधि के पति और ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो