scriptdirty talk from girl : बलात्कार पीडि़ता से पुलिस अधिकारी ने पूछे गंदे-गंदे सवाल | dirty talk from girl: police officer dirty talk from rape Victim girl | Patrika News
जबलपुर

dirty talk from girl : बलात्कार पीडि़ता से पुलिस अधिकारी ने पूछे गंदे-गंदे सवाल

– बयान दर्ज करने की आड़ में महिला थाने के दो पुलिस कर्मी करते हैं गंदे सवाल-एसपी की जनसुनवाई में पहुंची बलात्कार पीडि़त युवती ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जबलपुरAug 21, 2019 / 11:57 am

Lalit kostha

up news

नाबालिक लड़की को अगवा कर तीन महीने तक किया दुष्कर्म, अब पुलिस कर रही तलाश

जबलपुर। केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक रेप और उससे जुड़े मामलों में पुलिस को संवेदनशील होकर कार्रवाई करने के लिए कह रही है। पीडि़ता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और उसे हिम्मत दिलाने के लिए पुलिस को कहा जा रहा है। किंतु पुलिस है कि अपनी कार्यप्रणाली बदलना ही नहीं चाह रही है। पीडि़ता से पुलिस वाले गंदे सवाल पूछकर उसे आत्मग्लानि का एहसास कराने से बाज नहीं आते हैं।
बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने वाली 34 वर्षीय युवती ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंच कर महिला थाने में पदस्थ दो पुलिस कर्मियों पर सनसनीखेज आरोप लगाया। बताया कि दोनों पुलिस कर्मी हर दो-तीन दिन के अंतराल पर उसे थाने बुलाते हैं। वहां बयान दर्ज कराने के बहाने उसको घंटे बिठाकर रखते हैं। वहां उससे गंदे-गंदे सवाल करते हैं। वे महिला कर्मी तक को नहीं बुलाते।

घमापुर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी सहेली के माध्यम से कटनी निवासी सपन सकतेल से जान-पहचान हुई थी। बाद में सपन ने शादी का झांसा देकर 2009 से उसके साथ बलात्कार किया। अब वह दूसरी युवती से शादी करने की बात कहते हुए मुकर गया। इस पर सात जुलाई को उसने महिला थाने में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सपन को गिरफ्तार करने की बजाय उसे प्रताडि़त कर रही है।

 

dirty talk, police officer, dirty girl, rape Victim, girl intimate

ये मामले भी आए जनसुनवाई में

ट्रक दिलवाने का झांसा देकर एक लाख हड़पे
लार्डगंज कछियाना निवासी सम्यक जैन ने शिकायत कर बताया कि 2017 उसने ट्रक खरीदने के लिए सीएमएस कम्पाउंड निवासी अरुण मसीह को 5.50 लाख रुपए दिए थे। उसने न ट्रक दिलवाए और न ही पूरे पैसे वापस किए। ढाई वर्ष बाद 4.50 लाख रुपए वापस किए। एक लाख अब भी बकाया है, लेकिन उसने फोन तक बंद कर लिया है।

पुलिस सुरक्षा की मांग
गोहलपुर चंडालभाटा निवासी गोलू यादव ने शिकायत कर बताया कि उसने पूर्व में अनिराज नायडू और उसके साथी टिंकल शाह उर्फ दुर्गेश के खिलाफ शिकायत की थी। इसी रंजिश में 18 अगस्त की रात 11 बजे शिवनगर में अनिराज और उसके साथियों ने चाकू से भाई सागर यादव को घायल कर दिया। आरोपियों ने उसके एक अन्य भाई मोनू को भी मारने की धमकी दी है। घटना से पूरा परिवार दहशत में है। उसने पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो