scriptदिल्ली: साकेत मेट्रो स्टेशन से बंदूक के साथ शख्स गिरफ्तार, शराब के नशे में था धुत | drunk man arrested from saket metro station with gun | Patrika News

दिल्ली: साकेत मेट्रो स्टेशन से बंदूक के साथ शख्स गिरफ्तार, शराब के नशे में था धुत

locationनई दिल्लीPublished: Apr 23, 2019 06:39:22 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

साकेत मेट्रो स्टेशन से बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार
CISF ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
गिरफ्तीर के वक्त नशे में धुत था आरोपी

drunk man arrested

दिल्ली: साकेत मेट्रो स्टेशन से बंदूक के साथ शख्स गिरफ्तार, शराब के नशे में था धुत

नई दिल्ली। बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है। साकेत मेट्रो स्टेशन से CISF ने एक शख्स को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। इस घटना से थोड़ी देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
नशे में धुत था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को CISF ने मुनीम नामक शख्स को साकेत मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी मुनीम के पास से एक तमंचा और चार गोलियां भी बरामद की गई हैं। CISF ने मुनीम को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जब मुनीम को गिरफ्तार किया गया तो वह नशे में धुत था। पुलिस का कहना है कि आरोपी मुनीम मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहनेवाला है। मुनिम से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि मुनिम मेट्रो स्टेशन पर बंदूक के साथ क्या कर रहा था? पुलिस ने भी इस मामले में ज्यादा कुछ जानकारी देने से अभी इनकार कर दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 24 मार्च 2019 को दिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से भी सीआइएसएफ ने देसी पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा था। युवक पिस्टल लिये मेट्रो की सवारी करने जा रहा था। तभी वह सीआइएसएफ के हत्थे चढ़ गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो