scriptटॉयलेट बनाने के बदले इंजिनियर ने महिला से की ऐसी मांग, जानकर दंग रह जाएंगे… | engineer asked women to make relation as bribe | Patrika News

टॉयलेट बनाने के बदले इंजिनियर ने महिला से की ऐसी मांग, जानकर दंग रह जाएंगे…

locationनई दिल्लीPublished: Dec 10, 2017 08:20:31 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत। पांच माह पहले से टॉयलेट बनाने की मंजूरी मिली थी, पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ था।

chatisgarh news

chatisgarh news

स्वच्छता के लिए एक ओर देश में टॉयलेट बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में टॉयलेट से संबंधित एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नगर निगम का एक इंजिनियर टाॅयलेट बनाने के बदले में महिला से शरीरक संबंध बनाने का सौदा करने लगा। महिला की शिकायत पर इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 509 बी के तहत मामला दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला उस समय सामने आया, जब महिला ने इंजीनियर की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार- महिला ने पुलिस में रायगढ़ नगर निगम अधिकारी आईपी सारथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वो निगम में इंजीनियर के पद पर तैनात है। महिला ने पूरे सबूतों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार महिला ने घर में टॉयलेट बनवाने के लिए निगम में अावेदन किया था। पांच महीने पहले ही टॉयलेट बनाने की मंजूरी मिल गई थी। इसके बावजूद टॉयलेट बनाने का काम शुरू नहीं किया गया। इस संबंध में पूछताछ करने के लिए महिला संबंधित ठेकेदार से मिली। ठेकेदार ने महिला को इंजीनियर से मिलने की सलाह दी।
इंजीनियर करने लगा परेशान
महिला जब इंजीनियर से मिली तो उसने जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन उसे दिया। इस दौरान उसने महिला का फोन नंबर ले लिया। महिला का आरोप है कि उसके बाद वो फोन करके उसे तंग करने लगा। यहां तक कि फोन पर उसने टॉयलेट के बदले शरीरिक संबंध बनाने को कहा। ऐसा न करने पर महिला को उसका घर तुड़वा देने की धमकियां भी दीं। महिला के अनुसार वे पिछले एक सप्ताह से उसे परेशान कर रहा है। गौर हो, सरकार की आेर से स्वच्छ भारत के तहत देश भर में शौचाल्य बनाने का अभियान छेड़ा गया है। राज्य में कुछ जगहों पर इस प्रोजेक्ट में गड़बड़ियां भी साामने आई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो