script

पंजाबः पीजी संचालक अधेड़ आदमी की घिनौनी हरकत, लड़कियों के कमरे में घुसा और फिर…

Published: Apr 28, 2018 11:37:48 am

Submitted by:

Kiran Rautela

एक ऐसी ही शर्मनाक घटना पंजाब में हुई है।

Crime in punjab
नई दिल्ली। देश में आए दिन महिलाओं से हो रही छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। एक ऐसी ही शर्मनाक घटना पंजाब में हुई है। पंजाब के भटिंडा में पीजी में रह रही दो छात्राओं से उनके पीजी के मालिक ने घिनौनी हरकत करने की कोशिश की।
लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों की आएगी शामत, ये बेटियां उड़ाएंगी मनचलों की धज्जियां

ये है 60 साल के पीजी मालिक का घिनौना चेहरा

दरअसल, पंजाब के अजीत रोड इलाके में गुरप्रीत सिंह का पीजी है। गुरप्रीत सिंह की उम्र 60 साल बताई जा रही है। उसकी पीजी में कई लड़कियां रहती हैं जो आइलेट्स की पढ़ाई कर रही है। लड़कियां 19-20 साल की बताई जा रही हैं, उनके साथ तीन और छात्राएं भी पीजी में रहती हैं।
कलयुगी पिता अपनी लड़की को बनाना चाहता था हवस का शिकार, हारकर ट्रेन के आगे कूदी लड़कियां

पीजी मालिक ने की जबरन छेड़छाड़

25 अप्रैल को जब दो छात्राएं अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी तो अधेड़ उम्र का पीजी मालिक उनके कमरे में आया और उनसे छेड़छाड़ करने लगा। घबराई लड़कियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया जिसके बाद से आरोपी कमरे से भाग गया। छात्राओं को जब कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने आरोपी की पत्नी को अपनी आपबीती सुनाई, लेकिन पत्नी ने भी उन्हें धमकी दे डाली और मुंह बंद रखने को कहा। कुछ समझ नहीं आने पर आखिरकार लड़कियों को पुलिस का सहारा लेना पड़ा।
इस शहर में डरते हैं दरोगा, दो सगी बहनों के साथ जो हुआ, इन्हें क्या जवाब मिला जरा पढ़िए…!

केस दर्ज, गिरफ्तारी और जेल

थाना सिविल लाइंस के पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया और तुरंत गिरफ्तारी भी हो गई थी। शुक्रवार को आरोपी अदालत में पेश हुआ, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो