script

पिता ने किया रिश्ते का कत्ल, 12 साल की बेटी को बनाया मां

Published: Sep 24, 2015 10:59:00 am

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने बाप-बेटी के रिश्ते का कत्ल कर दिया है। पिता ने बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला

Rape with Woman

Rape with Woman

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने बाप-बेटी के रिश्ते का कत्ल कर दिया है। पिता ने बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। सौतेल बाप ने अपनी बेटी ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को ही मां बना डाला है। गर्भवती बच्ची ने अब एक बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि पीडि़ता देश में सबसे कम उम्र की मां बनी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही लड़की का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है।

मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले चेंबूर की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी। वहीं जेजे अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की प्रमुख रेखा डावर ने कहा, ‘नवजात को एक अनाथालय को सौंपा जाएगा, जिसकी अनुमति लड़की के परिवार ने दे दी है।Ó

रेखा डावर ने कहा, ‘बच्चे का वजन 2.8 किलोग्राम है और मां तथा बच्चा दोनों ठीक हैं।Ó उन्होंने कहा, ‘पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद इस नाबालिग लड़की को एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा हमारे पास लाया गया था। लड़की की उम्र को देखते हुए हमने 15 दिन पहले ही भर्ती कर लिया था।Ó पुलिस ने बताया कि लड़की के गर्भवती होने के बारे में बहुत करीब सात महीनों के बाद पता चला। पीडि़ता ने सौतेले बाप की करतूत के बारे में अपनी मां को भी बताया था।

अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी, यहाँ क्लिक करें


ट्रेंडिंग वीडियो