scriptगुजरात: नामांकन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाओं के कपड़े तक फाड़े | fight between congress and bjp workers | Patrika News

गुजरात: नामांकन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाओं के कपड़े तक फाड़े

locationनई दिल्लीPublished: Apr 05, 2019 03:41:05 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

नामांकन के दौरान बवाल
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आपेे से बाहर
दोनों के बीच जमकर हुई हाथापाई

congress-bjp worker

गुजरात: नामांकन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाओं के कपड़े तक फाड़े

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। प्रचार-प्रसार और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। वहीं, गुजरात के सूरत में नामांकन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। इस बवाल में महिलाओं के कपड़े तक फाड़ डाले।
आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

शुक्रवार को सूरत डीएम ऑफिस में भाजपा उम्मीदवार दर्शना जरदोश और कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अधेवादा एक साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, अचानक डीएम ऑफिस ‘कुरुक्षेत्र’ में तब्दील हो गया। दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पहले तो हाथापाई हुई, फिर गला तक दबाने की कोशिश की गई और महिलाओं के कपड़े तक फाड़ डाले। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करया और नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। दोनों दलों ने घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।
congress and <a  href=
BJP worker” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/05/hungama_1_4382669-m.jpg”>महिलाओं के कपड़े तक फटे

दरअसल, भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि जरदोश जब नामांकन पत्र भरने कलेक्टर कार्यालय की तरफ जा रही थीं, तो पुलिस ने उनका काफिला रोक दिया। पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार को वाहनों के साथ अंदर जाने दिया। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला बोल दिया। वहीं, एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। कुछ देर के लिए डीएम ऑफिस का माहौल काफी बिगड़ गया था।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो