scriptझारखंडः BJP MLA पर छेड़छाड़ और गबन का आरोप, केस दर्ज | FIR Against BJP MLA Janki Prasad Yadav | Patrika News

झारखंडः BJP MLA पर छेड़छाड़ और गबन का आरोप, केस दर्ज

Published: Jun 28, 2016 01:40:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

विधायक जानकी यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते
हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है, उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती
लोकप्रियता से घबराकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है

Janki Prasad Yadv

Janki Prasad Yadv

रांची/कोडरमा। झारखंड के कोडरमा के जयनगर निवासी जेवीएम की नेता प्रमिला देवी ने बरकट्ठा विधायक सह आवास बोर्ड के चेयरमैन जानकी यादव पर पैसे लेने, छेड़छाड़ और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस संबंध में सोमवार को एसडीजेएम कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया गया।

बीजेपी विधायक जानकी यादव ने लिए दस लाख रुपए
परिवाद पत्र में प्रमिला ने कहा है कि मैं सामाजिक कार्यकर्ता हूं, 2004, 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान जानकी यादव ने 10 लाख रुपए मुझसे लिए थे। 2 फरवरी 2015 को मेरे भाई गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उनका इलाज रांची में चल रहा था। मैंने जानकी यादव से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने 5 फरवरी 2015 को फोन कर लैंडमार्क होटल रांची में सात बजे शाम को बुलाया।

जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की
जब मैं तय समय पर वहां पहुंची तो उन्होंने मुझे 25 हजार रुपए दिए और कमरे का दरवाजा बंद कर छेड़छाड़ करने लगे और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मैं किसी तरह वहां से दरवाजा खोलकर भागी। जब मैंने पुलिस के पास जाने की बात कही तो मुझे डेढ़ लाख और मिले। बाकी पैसे मांगने पर मुझे पैसे नहीं देने और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद जब मैं जयनगर थाना गई तो जानकी यादव की ऊंची रसूख के कारण किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद ही मैंने कोर्ट का रास्ता पकड़ा।

बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर छवि धूमिल करने का प्रयासः बीजेपी विधायक

बरकट्ठा के भाजपा विधायक प्रो. जानकी यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2009 में साथ-साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था। डेढ़ साल पूर्व छेड़खानी के सवाल पर कहा कि ऐसा था, तो पहले क्यों नहीं आरोप लगाया। पैसे की बात पर कहा कि कागज पर फर्जी हस्ताक्षर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो