क्राइम

कांबली और पत्नी के खिलाफ FIR, मेड से मारपीट का आरोप

एक बार फिर विवादों में घिरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली, मेड ने कराया मामला दर्ज

Aug 30, 2015 / 11:46 am

सुभेश शर्मा

Vinod Kambli, wife

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर गलत कामों के चलते सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार कांबली के साथ उनकी पत्नी भी विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। कांबली और उनकी पत्नी एंड्रीया के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। ममला उनकी मेड सोनी ने दर्ज कराया है।

मेड ने आरोप लगाया है कि सैलरी मांगने पर दोनों (कांबली-एंड्रीया) ने उसके साथ मारपीट की और तीन दिनों तक उसे घर में बंधक बनाकर भी रखा। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया, लेकिन वो दोबारा कांबली के घर पर काम करने नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि सोनी कांबली के घर पर पिछले दो सालों से काम कर रही है।

इसके चलते कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है, लेकिन अभी तक कांबली को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है।

Home / Crime / कांबली और पत्नी के खिलाफ FIR, मेड से मारपीट का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.