scriptपेग बनाने को लेकर दो दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद, मामला बिगड़ा इस तरह कि काट दिया प्राइवेट पार्ट और… | friend cut private part in intoxication | Patrika News

पेग बनाने को लेकर दो दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद, मामला बिगड़ा इस तरह कि काट दिया प्राइवेट पार्ट और…

locationनई दिल्लीPublished: Aug 21, 2018 12:33:23 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

नशे में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के साथ ऐसा खौफनाक सलूक किया कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

private part

पेग बनाने को लेकर दो दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद, मामला बिगड़ा इस तरह कि काट दिया प्राइवेट पार्ट और…

नई दिल्ली। चेन्नई में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के साथ ऐसा खौफनाक सलूक किया कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि पेग बनाने को लेकर दोस्तों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बिगड़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का प्राइवेट पार्ट काट दिया।
बड़ा पेग नहीं बनाने पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, तिरुवन्नामलाई में दो दोस्त मूर्ति और सरवन दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। दोनों ज्यादातर समय साथ रहते हैं और खाना-पीना भी साथ करते हैं। कुछ दिन पहले मूर्ति ने सरवन से कुछ पैसे उधार लिए थे। विगत दिन दोनों साथ में बैठ कर शराब पी रहे थे। नशे में पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। इसी बीच सरवन ने मूर्ति से कहा कि उसका पेग बड़ा बनाए। लेकिन, शराब बंटवारे में मूर्ति ने अपना पेग बड़ा बनाया, जबकि सरवन का पेग छोटा बना दिया। पेग लेकर दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मामला बिगड़ता गया और गुस्से में आकर सरवन ने ब्लेट निकालकर मूर्ति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। घायल मूर्ति जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मूर्ति के चिल्लाने की आवाज सुन रास्ते से गुजर रहे लोग वहां पहुंच गए। आनन-फानन में मूर्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने कहा कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन उसका प्राइवेट पार्ट अभी तक नहीं मिला है। फिलहाल, उसे ढूंढा जा रहा है।
सरवन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इधर, इस वारादात को अंजाम देने वाले सरवन को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सरवन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। हालांकि, सरवनन ने हमले की बात स्वीकार कर ली है। उसने कहा कि मूर्ति ने शराब बांटने में भेदभाव किया था और उसके लिए काफी कम शराब छोड़ी थी, जिसकी वजह से उसने गुस्से में हमला किया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो