scriptहाथरस के बाद अब कैमूर में खौफनाक गैंगरेप, सबूत मिटाने के लिए लड़की को पैरों से कीचड़ में दबा रहे थे आरोपी | Gang Rape in Kaimur Two Accused Arrested | Patrika News

हाथरस के बाद अब कैमूर में खौफनाक गैंगरेप, सबूत मिटाने के लिए लड़की को पैरों से कीचड़ में दबा रहे थे आरोपी

Published: Oct 02, 2020 03:01:43 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

Bihar के कैमूर में लड़की के साथ गैंगरेप ( Kaimur Gang Rape )
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

Gang Rape in Kaimur Two Accused Arrested

बिहार के कैमूर में गैंगरेप।

नई दिल्ली। देश में इन दिनों हाथरस गैंगरेप ( Hathras Gang Rape ) का मामला गरमाया हुआ है। इस हादसे को लेकर हर तरफ रोष है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के कैमूर ( Kaimur Gang Rape ) में एक गैंगरेप घटना से सनसनी मच गई है। यहां दो लड़कों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने जो कदम उठाया, उसके बारे में जानकार आपको रोंगटे खड़ें हो जाएंगे। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, तीन आरोपी अब भी फरार हैं। इधर, मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
पढ़ें- Hathras rape case- पुलिस का बयान एफएसएल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि

कैमूर में लड़की के साथ गैंगरेप

घटना कैमूर के चैनपुर थानाक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि तीन लड़कियों और एक बहू खेत में घास काटने गई थीं। तभी मदुरनी गांव के पांच लड़के वहां पहुंचे और एक लड़की को घेर लिया। लड़की चिल्लाने लगी तो घास काट रही अन्य लड़कियां भी खड़ी हो गईं। लड़कों ने उन लड़कियों को भी पकड़ने की कोशिश की, लेकिन लड़कियां वहां से किसी तरह भागने में कामयाब हो गई। लेकिन, एक लड़की को लड़कों ने पकड़ लिया और खेत में दो लड़कों ने बारी-बारी से उस लड़की के साथ गैंगरेप किया। जबकि, तीन अन्य लड़कों ने इस वारदात को अंजाम देने में सहयोग दिया। वहीं, अन्य लड़कियां गांव पहुंचकर इस घटना के बारे में लोगों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर सभी आरोपी वहां से भागने लगे। लेकिन, ग्रामीणों ने एक आरोपी को धर दबोचा। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की, लेकिन कुछ समय बाद ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और लड़के किसी तरह से ग्रामीणों से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
पढ़ें- Hathras Gangrape: दिल्ली पुलिस का दावा, संगठनों ने परिजनों को धरने पर बैठने का बनाया दबाव

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गैंगरेप के बाद पीड़िता को मारने के लिए आरोपी अपने पैरों से कीचड़ में लड़की को दबा रहे थे। लेकिन, किसी तरह से उसे बचा लिया गया है। कहा यहां तक जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ित लड़की को मारने के लिए मुंह बांधकर गड्ढे में दबा दिया था। इधर, पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की का मेडिकल भी कराया गया है। एसपी का कहना है कि पीड़िता ने जिन लोगों का नाम बताया है, उनमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, तीन अन्य लड़कों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जो दो लड़के पकड़ाए हैं उनका भी मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल कायम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो