scriptलड़की को करीबी ने जिस्मफरोशी में धकेला, 12 ने किया रेप | Girl forced into prostitution by relatives, raped by several | Patrika News

लड़की को करीबी ने जिस्मफरोशी में धकेला, 12 ने किया रेप

Published: Nov 05, 2015 12:20:00 pm

एक लड़की के कुछ रिश्तेदार और अन्य व्यक्ति ने मिलकर उसे देह व्यापार के धंधे में ढकेल दिया जिसके बाद कई लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया

rape

rape

कोलकाता। एक लड़की के कुछ रिश्तेदार और अन्य व्यक्ति ने मिलकर उसे देह व्यापार के धंधे में ढकेल दिया जिसके बाद कई लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामले के बारे में जानकारी तब मिली जब लड़की के पिता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का पिछले सप्ताह अपहरण करके सामूहिक बलात्कार किया गया।
 
थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने एक अन्य आरोपी से मिलवाया था। इसके बाद वह आरोपी लड़की को सोनागाछी में रेडलाइट एरिया ले गया जहां 12 व्यक्तियों ने कथित रूप से उसके साथ रेप किया। 

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ मे पता चला है कि दोनों आरोपियों ने पैसे कमाने के चक्कर में उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने की साजिश की थी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो