scriptतबीयत बिगड़ने पर लड़की का कराया गया अल्ट्रासाउंड, डॉक्टर ने बताई ऐसी खौफनाक सच्चाई | girl pregnant after rape | Patrika News

तबीयत बिगड़ने पर लड़की का कराया गया अल्ट्रासाउंड, डॉक्टर ने बताई ऐसी खौफनाक सच्चाई

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2018 07:34:22 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

लड़की की तबीयत बिगड़ने पर काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

ultrasound

तबीयत बिगड़ने पर लड़की का कराया गया अल्ट्रासाउंड, डॉक्टर ने बताई ऐसी खौफनाक सच्चाई

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। जब उसके परिजन हॉस्पिटल ले गए और उसका चेकअफ हुआ तो डॉक्टर्स ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया। वह लड़की गर्भवती थी, डॉक्टर्स की यह बात सुन परिजन हक्के-बक्के रह गए।
लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मामला गुरुग्राम के सेक्टर- 55 का है। मूलरूप से मध्य प्रदेश के छत्तरपुर का रहनेवाला एक परिवार काफी समय से गुरुग्राम में रहा था। कुछ दिन पहले दंपती की बेटी के पेटे में दर्द शुरू हो गया और उसे बुखार भी रहने लगा। परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर से दवा दिया लेकिन पेट दर्द नहीं सही हुआ। इसके बाद उसका चेकअप किया गया और अल्ट्रासाउंड हुआ तो काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। डॉक्टर्स ने बताया कि वह गर्भवती है। वहीं, जब परिजन ने इस बारे में उससे पूछता तो लड़की ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला आजाद उसे अपने साथ कर्म-धर्म सोसायटी के पास बने पार्क में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
डॉक्टर ने दी पुलिस को सूचना

मामले का खुलासा होने के बाद परिजन उसका गर्भपात कराने के लिए उसे सिविल लाइन के नागरिक हॉस्पिटल ले गए। लेकिन, डॉक्टर्स ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंच गई। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए। फिलहाल, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, लड़की की तबीयत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। हालांकि, यह खुलास नहीं हो पाया है कि लड़का कहां का रहनेवाला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो