scriptबॉयफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए करती थी चोरी, अब तक चुराएं 38 मोबाइल फोन | girl theft to spend money on Boyfriend, steal 38 mobile phones | Patrika News

बॉयफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए करती थी चोरी, अब तक चुराएं 38 मोबाइल फोन

locationनई दिल्लीPublished: Jun 06, 2018 04:50:27 pm

Submitted by:

Shivani Singh

बॉयफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए लड़की ने किया ये काम।

mumbai

बॉयफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए करती थी चोरी, अब तक चुराएं 38 मोबाइल फोन

नई दिल्ली। आपने अक्सर लड़कों को गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च खरने के लिए चोरी करते सुना होगा। लेकिन कभी किसी लड़की को बॉयफ्रेंड पर पैसे खर्ज करने के लिए चोरी करते आपने शायद ही सुना हो। मुंबई में कॉलेज में पढ़ने वाली दो लड़कियों पर लोकल ट्रेनों की महिला कम्पार्टमेंट्स में से 38 मोबाइल चुराने का आरोप है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें

पहले पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, फिर थाने पहुंच कर पुलिस को खुद ही दी जानकारी

पैसे को बॉयफ्रेंड पर खर्च करती थीं

पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियां मोबाइल चुराकर बेच देती थी और उससे मिले पैसे को अपने बॉयफ्रेंड पर खर्च किया करती थीं। अब तक उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेन में कम से कम 38 मोबाइलों पर हाथ साफ किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों लड़कियां एक ही लड़के को डेट कर रही थीं।

दोनों एक ही लड़के को करती थी डेट

रेलवे क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लड़कियों का नाम ट्विंकल सोनी (20) और टीनल परमार (19) है। कथित तौर पर दोनों एक ही लड़के को जिसका नाम रिषी सिंह है डेट कर रही थीं। वे लोकल ट्रेनों में महिला बोगी में सफर किया करती और मौका मिलते ही लोगों का मोबाइल पार कर ले जाती। वे मोबाइल चुरा-चुरा कर राहुल राजपुरोहित नामक शख्स को बेच देती थीं। बता दें कि उस व्यक्ति ने सभी मोबाइल्स को तकरीबन 3 लाख से भी अधिक की कीमत पर खरीदा है।

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड :’ऑल वेदर रोड’ परियोजना के तहत धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं पेड़, एनजीटी ने जताई नाराजगी

38 फोन और 30 मेमोरी कार्ड बरामद

पुलिस ने बताया कि सोनी आर्किटेक्चर स्टूडेंट है तो वहीं , टीनल फर्स्ट इयर की स्टूडेंट। दोनों लड़कियों के पास से 38 फोन और 30 मेमोरी कार्ड मिले है। दोनों आरोपियों को 8 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पश्चिमी रेलवे के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने बताया, ‘बोरीवली से सांताक्रूज स्टेशनों के बीच मोबाइल चोरी की कई सारी शिकायतें आ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर दोनों लड़कियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि यही दोनों लड़कियां मोबाइल चुराती हैं और मोबाइल चुराने के बाद उसे बेच देतीं , फिर मिलने वाले पैसे को बॉयफ्रेंड पर खर्च करती थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो