scriptBJP विधायक के बर्थडे पर पहुंची गर्लफ्रेंड, पत्‍नी से हुआ सामना तो मचा बवाल, लाठीचार्ज | Girlfriend reached BJP MLA birthday fight with his wife, lathicharge | Patrika News

BJP विधायक के बर्थडे पर पहुंची गर्लफ्रेंड, पत्‍नी से हुआ सामना तो मचा बवाल, लाठीचार्ज

Published: Feb 14, 2019 10:51:30 am

Submitted by:

Dhirendra

मंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को पंढारकाबाड़ा में ही महिला स्व: सहायता समूहों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
 

bjp mla

BJP विधायक के बर्थडे पर पहुंची गर्लफ्रेंड, पत्‍नी से हुआ सामना तो मचा बवाल, लाठीचार्ज

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र के भाजपा विधायक को बुधवार को बथेडे पार्टी पर गर्लफ्रेंड को बुलाना महंगा पड़ गया। विधायक के इस एक भूल का परिणाम यह हुआ कि जैसे ही पार्टी में पत्नी अर्चना और विधायक की गर्लफ्रेंड प्रिया शिंदे का एक दूसरे से सामना होते ही बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसमें विधायक की गर्लफ्रेंड को चोटें आई हैं। इस घटना में विधायक के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को पंढारकाबाड़ा में ही महिला स्व: सहायता समूहों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
गर्लफ्रेंड अस्‍पताल में भर्ती
दरअसल, विधायक के समर्थकों ने मंगलवार को उनके जन्मदिन के मौके पर पंढारकाबाड़ा में एक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन कराया था। यहीं पर दोनों महिलाओं का आमना-सामना हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद तोडसाम ने केक काटा। इसके बाद उनकी पत्नी और महिला मित्र में बहस हो गई जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। तोडसाम ने जब महिलाओं को शांत कराने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को विधायक को बचाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। उन्होंने बताया कि तोडसाम की महिला मित्र को चोटें आई हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिक्षक है विधायक की पत्‍नी
आपको बता दें कि यह घटना मंगलवार रात को पंढारकाबाड़ा की है। यह भाजपा विधायक राजू तोडसाम के निर्वाचन क्षेत्र आर्णी में आता है। भाजपा विधायक तोडसाम की पत्नी अर्चना प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके दो बच्चे हैं। विधायक फिलहाल भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता के साथ रह रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो