scriptगोवा: 5 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार | Goa: Teacher arrested for molesting 5 girl students | Patrika News

गोवा: 5 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2019 02:51:29 pm

Submitted by:

Mohit sharma

गोवा में गुरु शीष्या के बीच के रिश्तों को तार-तार करने वाले मामला सामने आया
पुलिस ने पोंडा उपजिले के एक सरकारी स्कूल से एक टीचर को गिरफ्तार किया है
टीचर पर अपने ही स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप

fff.png

नई दिल्ली। गोवा में मानवता और गुरु शीष्या के बीच के रिश्तों को तार—तार करने वाले मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने पोंडा उपजिले के एक सरकारी स्कूल से एक टीचर को गिरफ्तार किया है। टीचर पर अपने ही स्कूल की 4 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप है।

चंद्रमा की उत्पत्ति के कारणों की खोज में जुटे वैज्ञानिक, अंतरिक्ष के रहस्यों से भी उठेगा पर्दा

यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी गोवा) अरविंद गावस के अनुसार, यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों की देखरेख करने वाले शैक्षणिक संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति से पांच स्कूली छात्राओं ने आरोपी मनोज फड़ते द्वारा उनसे छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी।

चंद्रयान-2: धरती पर समृद्धि का द्वार खोल सकता है इसरो का यह मिशन, रच जाएगा इतिहास

अधिकारी ने कहा कि स्कूल की समिति ने मामले की जांच की, जिसमें सभी आरोप सही पाए गए। पोंडा पुलिस थाने में मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी फड़ते पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो