script

दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी पुजारी ने किया सरेंडर, पुलिस को दे रहा था चकमा

Published: Aug 21, 2018 07:49:52 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

दोनों महिलाओं ने पुजारी पर आरोप लगाया था कि उसने उनके साथ अलग-अलग मौकों पर मंदिर परिसर में छेड़छाड़ की।

Rape

रेप

पणजी। दो महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण और छेड़छाड़ के आरोपी एक पुजारी ने मंगलवार को गोवा की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत के सामने आरोपी पुजारी ने अपने गुनाह कबूल किए और उसके बाद पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान धनंजय भावे (51) के रुप में हुई है, जो मांगुएशी गांव के एक प्रसिद्ध मंदिर का पुजारी था।

केरल: चर्च में कन्फेस करने आई महिला का यौन उत्पीड़न, पति की शिकायत पर ‘कुछ’ पादरी निलंबित

छेड़छाड़ के आरोपी पुजारी ने कोर्ट के सामने किया सरेंडर

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोवा के मांगुएशी गांव में एक प्रसिद्ध मंदिर से जुड़े रह चुके पुजारी धनंजय भावे (51) ने पोंडा कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। मुंबई की रहने वाली दो महिलाओं ने पुजारी के खिलाफ पिछले महीने पोंडा पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। महिलाओं ने पुजारी पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था।

चर्च के पादरी पर लगा रेप का आरोप, शादीशुदा महिला को ऑफिस में बुलाकर बनाया शिकार

क्या आरोप लगे थे पुजारी पर

जानकारी के मुताबिक, दोनों पीड़ित महिलाएं अभी अमरीका में पढ़ाई कर रही हैं। दोनों महिलाओं ने पुजारी पर आरोप लगाया था कि उसने उनके साथ अलग-अलग मौकों पर मंदिर परिसर में छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद पुजारी को मंदिर की सेवाओं से हटा दिया गया था और तभी से वो फरार भी चल रहा था। पुलिस भी काफी समय से इस पुजारी की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो रहा था, लेकिन मंगलवार को आरोपी ने अदालत में खुद को सरेंडर किया और उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि इससे पहले केरल में चर्च के पादरी के द्वारा लड़कियों के यौन शोषण करने के मामलों ने सभी को हैरान कर दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो