क्राइम

Gujarat : वडोदरा सड़क हादसे में 11 की मौत, 17 घायल

दो ट्रकों के आपस में टकराने से हुई भीषण दुर्घटना।
घायलों को पास के सयाजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नई दिल्लीNov 18, 2020 / 10:06 am

Dhirendra

दो ट्रकों के आपस में टकराने से हुई भीषण दुर्घटना।

नई दिल्ली। गुजरात के वड़ोदरा जिले के वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार तड़केे दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्तपताल में घायलों का इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
https://twitter.com/ANI/status/1328917703864639490?ref_src=twsrc%5Etfw
मृतकों में 5 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल

वाघोडिया क्रॉसिंग पर यह दुर्घटना एक ट्रक और कंटेनर के आपस में टकराने की वजह से हुई। ताजा जानकारी के मुताबिक इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 5 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल है। सड़क हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। बता दें कि वडोदरा ( Vadodara ) में हुए इस हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल हुए लोगों को इलाज के लिए वडोदरा के सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / Crime / Gujarat : वडोदरा सड़क हादसे में 11 की मौत, 17 घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.