scriptपति ने प्रमोशन के लिए पत्नी को बॉस के आगे परोसा, मारपीट का भी लगाया आरोप | Gujarat crime husband send wife in boss room for promotion update | Patrika News

पति ने प्रमोशन के लिए पत्नी को बॉस के आगे परोसा, मारपीट का भी लगाया आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Sep 24, 2018 06:45:25 pm

Submitted by:

Prashant Jha

जानकारी के मुताबिक युवक ने पत्नी पर जबरन संबंध बनाने के दवाब डाला और ऐसा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की।

crime

पति ने प्रमोशन के लिए पत्नी को बॉस के आगे परोसा, मारपीट का भी लगाया आरोप

अहमदाबाद: पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है। इस रिश्ते पर सवाल उठाने वाले लोग भी दस बार सोचते हैं। लेकिन जब पति ही पत्नी को कलंकित करने पर तूल जाए तो ऐेसी स्थिति में कोई क्या कर सकता है। ताजा मामला गुजरात का है। जहां एक पति ने प्रमोशन पाने के लिए अपनी पत्नी को अपने बॉस के सामने परोस दिया है। अहमदाबाद के नारानपुरा इलाके अपनी पत्नी को अपने बॉस के साथ सोने के लिए मजबूर कर दिया। पति ने पत्नी और बॉस को कमरे में बंद कर बाहर के कुंडी लगाकर बाहर निकल गया।

पति पर संगीन आरोप

जानकारी के मुताबिक युवक ने पत्नी पर जबरन संबंध बनाने के दवाब डाला और ऐसा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के चार साल तक सब ठीक चलता रहा। लेकिन फिर धीरे-धीरे उसके पति उसके साथ गंदी हरकतें शुरू कर दी और दूसरों के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए दवाब डालने लगा। कई बार तो वह उसके साथ अप्रकृतिक संबंध भी बनाया। और उसे जबरदस्ती शराब और सिगरेट पीने के लिए मजबूर किया। इनकार करने पर पति लगातार पिटता रहा।

ये भी पढ़ें: रात में सो रहे शख्स को पड़ोसी ने मामूली सी बात को लेकर छत से फेंका, हालत गंभीर

पति और ससुर पर दूसरी महिलाओं से संबंध होने का आरोप

महिला ने पति और ससुर पर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि महिला के पति और ससुर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला का आरोप है कि ससुरालवाले आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। यहां तक की उसके साथ घर में मारपीट की घटना की जाती है। महिला के मुताबिक वह तंग आकर पुलिस में मामला दर्ज कराई है।

ट्रेंडिंग वीडियो