scriptगुजरात: पूर्व पत्नी से संबंध बनाना एनआरआई पति को पड़ा भारी, दुष्कर्म का केस दर्ज | Gujarat: former wife lodges rape case against NRI husband in vadodara | Patrika News

गुजरात: पूर्व पत्नी से संबंध बनाना एनआरआई पति को पड़ा भारी, दुष्कर्म का केस दर्ज

Published: Aug 21, 2018 02:16:54 pm

Submitted by:

Mohit sharma

गुजरात के वडोदरा में अकाउंटेंट का काम करने वाली 46 वर्षीय महिला ने बीते माह अपने पूर्व पति पर दोबारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

Gang Rape Victim

Gang Rape Victim

अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां की एक महिला ने अपने पूर्व एनआरआई पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तलाक के बाद भी यूएसए के कैलिफोर्निया में रहने वाला उसका पूर्व पति और वह एक साल तक साथ-साथ रहे थे। गुजरात के वडोदरा में अकाउंटेंट का काम करने वाली 46 वर्षीय महिला ने बीते माह अपने पूर्व पति पर दोबारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

दिल्ली: सीएम केजरीवाल भविष्यवाणी, 2019 में 9 फीसदी वोटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस

वहीं, आरोपी एनआरआई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। एनआरआई का कहना है कि उसकी पूर्व पत्नी को उसकी दूसरी शादी की योजना का पता चल गया था। इसलिए वह शादी रुकवाने के लिए उस पर गलत आरोप लगा रही है। महिला की शिकायत पर वडोदरा पुलिस ने एनआरआई युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसके बाद आरोपी ने गुजरात उच्च न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई है। कोर्ट में मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस को जांच की आदेश दिए हैं। इसके साथ—साथ आरोपी को गिरफ्त में लेने को कहा है। हालांकि इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया था, लेकिन इस मसले पर कोई सहमति नहीं बन पाई।

शादी से बचने के लिए खुद को कर लिया था कमरे में बंद, तीन दिनों तक बाहर नहीं निकले थे अटल

पुलिस में की गई महिला की शिकायत के अनुसार 1996 में उसकी शादी यूएस बेस्ड व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद दोनों कैलिफोर्निया में रहने लगे थे। साल 2007 में दोनों को एक बेटी हुई थी। इस बीत दोनों के बीच बढ़ी आपसी कलह के चलते 2015 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया। महिला का आरोप है कि तलाक के बाद भी उसके पूर्व पति ने उसे अपने घर में रहने के लिए मना लिया था। जिसके कुछ दिन बाद उसने दोबारा शादी करने का वायदा किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो