scriptपत्नी से मजाक करना पति को पड़ा भारी, खुद को लगा ली आग | Gujrat: Husband had to be joking with his wife, heavy fire himself | Patrika News
क्राइम

पत्नी से मजाक करना पति को पड़ा भारी, खुद को लगा ली आग

गुजरात के राजकोट में एक पति ने अपनी पत्नी से मजाक में कहा कि मरना आसान नहीं होता है। इतना सुनते ही पत्नी ने अपने पति को विश्वास दिलाने के लिए खुद पर किरोसिन छिड़कर आग लगा ली।

नई दिल्लीJan 20, 2019 / 03:48 pm

Anil Kumar

पत्नी से मजाक करना पति को पड़ा भारी, खुद को लगा ली आग

पत्नी से मजाक करना पति को पड़ा भारी, खुद को लगा ली आग

अहमदाबाद। कहते हैं कि पति-पत्नी के बीच नौक-झौंक होता रहता है और जीवन तभी आसान होता है जब पति-पत्नी हंसते-मुस्कुराते, हंसी-मजाक करते हुए जीवन की गाड़ी आगे बढ़ाएं। लेकिन एक पति को अपनी पत्नी से मजाक करना महंगा पड़ गया। दरअसल गुजरात के राजकोट में एक पति ने अपनी पत्नी से मजाक में कहा कि मरना आसान नहीं होता है। इतना सुनते ही पत्नी ने अपने पति को विश्वास दिलाने के लिए खुद पर किरोसिन छिड़कर आग लगा ली। पत्नी को जलता देख पति ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता जब तक पत्नी की शरीर के कई हिस्से बुरी तरह से झुलस गया था। इस हादसे में पति भी झूलस गया। घर में दोनों की चीखें सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे और फिर महिला को गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है जहां वे दोनों जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

चलती कार में हुआ कुछ ऐसा कि आसपास के लोग भागने लगे दूर, देखें वीडियो

मामूली बात पर कहासुनी के बीच पति ने किया था मजाक

आपको बता दें कि दोनों पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गुरुवार की रात 30 वर्षीय रामबाबू और 28 वर्षीय उसकी पत्नी निर्मला कुर्मी के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इस बीच रामबाबू ने मजाक में कह दिया कि मरना आसान नहीं होता है। यह सुनकर पत्नी निर्माल तुरंत अपने शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। पत्नी को जलता देख रामबाबू ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसमें वे खुद भी झुलस गए। आग की घटना की खबर तुरंत इलाके में फैल गई और लोग जमा हो गए। पड़ोसियों ने फौरन 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना मालिया-मियाणा पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर दोनों का बयान भी दर्ज कर किया है। अब पुलिस दोनों के स्वस्थ होने के बाद हीं आगे की कार्वाई करेगी।

 


Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Crime / पत्नी से मजाक करना पति को पड़ा भारी, खुद को लगा ली आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो