क्राइम

Haryana : करनाल पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 की मौत, एक घायल

करनाल के पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट।
फायरकर्मियों को काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली।

नई दिल्लीFeb 25, 2021 / 08:11 am

Dhirendra

आग में झुलसने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर।

नई दिल्ली। हरियाणा के करनाल स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत होने की सूचना है। आग लगने की सूचना के तुरंत बाद फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक तीन लोग इस हादसे की चपेट में आकर दम तोड़ चुके थे।
https://twitter.com/ANI/status/1364754248311836678?ref_src=twsrc%5Etfw
घायल व्यक्ति की हालत नाजुक

बता दें कि बीती हरियाणा के करनाल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक ही जोरदार विस्फोट हुआ जिससे इस भयानक आग की लपटें उठने लगी। इस भीषण आग में 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। 1 व्यक्ति बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
हरियाणा में विस्फोट की घटना करनाल के घोघड़ीपुर स्थित फैक्ट्री की है। यहां पर बीती रात एक विस्फोट हुआ जिससे यह आग लगी। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया था। साथ ही आग में फसे लोगों को बहार निकालने का काम शुरू किया।
आग की चपेट में फैक्ट्री में काम करने वाले चार मजदूर आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 25 वर्षीय विजय कुमार, 22 वर्षीय विजय और 28 वर्षीय पंडी शिवम के रूप में हुई है। जबकि मरने वाले एक व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

Home / Crime / Haryana : करनाल पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 की मौत, एक घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.