script

हरियाणा के रेवाड़ी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

locationनई दिल्लीPublished: Sep 14, 2018 02:04:27 pm

Submitted by:

Mohit sharma

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा जब कोचिंग से लौट रही थी उसी समय उसको अगवा कर इस घटना को अंजाम दिया गया।

Haryana

हरियाणा के रेवाड़ी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

नई दिल्ली। हरियाणा के रेवाड़ी में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का बड़ा मामला सामने आया है। यहां राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा जब कोचिंग से लौट रही थी उसी समय उसको अगवा कर इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

संघ का निमंत्रण स्वीकार करने से ओवैसी का इनकार, हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करता है आरएसएस

 

छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय छात्रा रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसके लिए उसने महेंद्रगढ़ में एक कोचिंग सेंटर ज्वाइन किया था। गुरुवार को जब वह कोचिंग से लौट रही थी तभी रास्ते में खड़े तीन युवकों ने उसको अगवा कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी छात्रा के गांव के ही रहने वाले थे इसलिए वह उनको अच्छे से जानती थी। आरोपी युवती को लिफ्ट देकर एक सुनसान जगह पर ले गए आरोपियों ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

वहीं, पीड़िता की मां ने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला के अनुसार दो युवकों ने उसकी बेटी को अगवा कर उसके साथ अत्याचार किया। पीड़िता की मां ने पीएम मोदी को बेटी बचाओं, बेटी बढ़ाओ वाले नारे को याद दिलाते हुए कहा कि इन हालातों में बेटी को कैसे बचाया जाए और कैसे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को पीएम मोदी ने सम्मानित किया था। अब मुझे मेरी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए।

आपको बता दें कि हाल के दिनों में हरियाणा में दुष्कर्म की कई वारदातें हुई हैं। 13 सितंबर को हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह मामला सामने आया जब पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप था कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोग उसे मानेसर इलाके ले गए और चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को कनिना में एक बस स्टॉप पर छोड़कर भाग गए थे।

 

 

ट्रेंडिंग वीडियो