scriptपंचकुला हिंसा के आरोपी का खुलासा, नेपाल भाग गई हनीप्रीत | Honeypreet fled to Nepal revealing main accused of Panchkula violence | Patrika News

पंचकुला हिंसा के आरोपी का खुलासा, नेपाल भाग गई हनीप्रीत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2017 11:33:49 am

Submitted by:

Mohit sharma

पुलिस पूछताछ में प्रदीप ने यह खुलासा किया है कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत नेपाल भाग गई है।

honeypreet

नई दिल्ली। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से फरार चल रही हनीप्रीत के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हनीप्रीत का करीबी और पंचकुला हिंसा का मुख्य आरोपी प्रदीप गोयल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसको राजस्थान के उदयपुर से पकड़ा है। प्रदीप हनीप्रीत के लगातार संपर्क में था। पुलिस पूछताछ में प्रदीप ने यह खुलासा किया है कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। बता दें कि प्रदीप पर पंचकुला में हिंसा भड़काने का आरोप है।

 नेपाल पुलिस ने शुरु किया सर्च

खबर है कि नेपाल पुलिस भी नेपाल में हनीप्रीत को खोज रही है। पुलिस काठमांडू, पोखरा, बुटवल और विराटनगर में हनीप्रीत को तलाश रही है। नेपाल में भारतीय दूतावास भी लगातार नेपाल पुलिस के संपर्क में है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि हनीप्रीत बिहार के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। भारत-नेपाल सीमा के सात जिलों में एतियात के तौर पर अलर्ट कर दिया गया है।

राजस्थान के पास मिला था मोबाइल का लोकेशन


गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद से ही हनीप्रीत फरार है। हनीप्रीत के खिलाफ लुक आऊट नोटिस भी जारी हो चुका है। इसके बाद भी वह अबतक पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रही है। कुछ समय पहले उसके मोबाइल को लोकेशन राजस्थान के पास मिला था। पुलिस ने वहां भी सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला।

राम रहीम और हनीप्रीत का राजदार गिरफ्तार


इससे पहले शुक्रवार को इसी मामले में एसआईटी के हाथ दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। सुबह सुबह हनीप्रीत की तलाश में भटक रही एसआईटी टीम ने हनीप्रीत और राम रहीम के सबसे खास शख्स दिलावर इंसा को गिरफ्तार किया। एसआईटी ने दिलावर को हरियाणा के सोनीपत से दबोचा है। हनीप्रीत के बाद दिलावर ही राम रहीम का सबसे बड़ा राजदार है। पुलिस के मुताबिक जब कोर्ट ने राम रहीम को दोषी ठहराया उसके बाद पंचकूला में भड़की हिंसा का मास्टरमाइंड दिलावर ही है। दिलावर हिंसा की आड़ में राम रहीम को भगाने की साजिश में भी था लेकिन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की वजह से उसको सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दिलावर पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने और राम रहीम को पुलिस हिरासत से भगाने की साजिश का केस दर्ज किया है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो