scriptशादी के तुरंत बाद दूल्हे की खुली ऐसी पोल, सच जान सबके उड़ गए होश | husband brutally harassed wife after just marriage | Patrika News

शादी के तुरंत बाद दूल्हे की खुली ऐसी पोल, सच जान सबके उड़ गए होश

locationनई दिल्लीPublished: Aug 08, 2018 02:19:07 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

शादी के तुरंत बाद पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा खौफनाक काम सुनकर सब हैरान रह गए।

shadi
नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर में एक पति ने शादी के तुरंत बाद अपनी पत्नी के साथ ऐसा खौफनाक सलूक किया, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, शादी के तुरंत बाद पति ने अपनी पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि उसे ससुराल छोड़कर मायके भागना पड़ गया। इसके अपने ससुरालियों के खिलाफ महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जनकर नगर बस्ती की रहने वाली डिम्पल की शादी अम्बिका कालोनी के रहनेवाले गुरशरण भाटिया के साथ हुई थी। शादी के अगले दिन से ही गुरशरण ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शादी के बाद गुरशरण और उसका परिवार उसे कहीं आने-जाने नहीं दे रहे थे। इतना ही नहीं जैसे ही वो अपने मायके जाने का चर्चा करती तो ससुराल वाले उसका विरोध करने लगते। उसे घर से बाहर तक नहीं निलने देते। हाल ही में किसी तरह वह अपने मायके आई तो तो ससुरवाल वालों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और मार-पीट भी की। बीती रात भी यही हादसा उसके साथ हुआ
और उसे मार-पीट कर उसे घायल कर दिया।
लड़की के भाई पर हुआ हमला

जब पीड़ित लड़की ने इस बात की जानकारी अपने भाई को दी, तो वह तुरंत उसके ससुराल पहुंच गया। लेकिन, जैसे ही वह ससुराल पहुंचा तो लड़के पक्ष ने उसपर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। दोनों किसी तरह वहां से भाग निकले और पुलिस के पास पहुंचे। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत थाने में की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लड़के वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है और लड़के को पुलिस ढूंढने में लगी है। वहीं, इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार के घर में मातम पसरा हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो