script

दोस्तों संग संबंध बनाने के लिए पत्नी पर बनाया दबाव, मना करने पर जान से मारने की कोशिश

locationनई दिल्लीPublished: Dec 10, 2018 02:49:24 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

एक पति अपनी पत्नी पर दोस्तों संग नाजायज संबंध बनाने के लिए काफी समय से दबाव बना रहा था।

sam

दोस्तों संग संबंध बनाने के लिए पत्नी पर बनाया दबाव, मना करने पर जान से मारने की कोशिश

नई दिल्ली। बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां एक पति ने अपनी संग काफी हैवानियत की है। मधेपुरा में एक पति अपनी पत्नी से दोस्तों संग संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। लेकिन, जब पत्नी ने मना कर दिया तो पति ने काफी खौफनाक कदम उठाया और उसकी हत्या करने की कोशिश की।
यह है पूरा मामला…

पुलिस के मुताबिक, महिला गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी थी। एक राहगीर ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। बयान में महिला ने बताया कि वह मूलरूप से झारखंड के धनबाद की रहनेवाली है। एक साल पहले मधेपुरा के एक निजी नर्सिंग होम में वह काम करने आई थी। उसने बताया कि नर्सिंग होम के बगल में ही वाल्मीकि साह नामक शख्स प्रिंटिंग प्रेस चलाता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और मामला प्यार तक पहुंच गया। कुछ दिन बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली।
शादी के छह महीने बाद ही पति बनाने लगा दबाव

महिला ने बताया कि शादी के घरवाले उसे घर से निकाल दिए। इसिलए, दोनों किराए के मकान में रहने लगे। महिला ने बताया कि शादी के छह महीने बात ही पति का मिजाज बदल गया और वह काफी नशा करने लगा। महिला ने तबया कि वाल्मिकी इतना नशा करने लगा कि वह घटनिया हरकत पर उतारू हो गया। इतना ही नहीं उस पर अपने दोस्तों के साथ नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। पीड़िता का आरोप है कि वह इसका विरोध करने लगी। काफी समय तक विरोध किया, लेकिन छह दिन दिसंबर को जब उसने इस प्रस्ताव का विरोध किया तो वाल्मिकी ने अपने दोस्तों संग मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और सड़क पर फेंक दिया। पीड़िता ने कहा कि वे लोग उसकी बॉडी पर गाड़ी चढ़ाकर मारना चाहते थे। लेकिन, एक राहगीर ने उसकी जान बचा ली और हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो