क्राइम

दहेज के लिए ससुरावाले कर रहे थे परेशान, महिला ने मांगा तलाक, तो दे दिया एचआईवी इंजेक्शन

ससुरालवालों ने दहेज के लिए महिला को एचआईवी इंजेक्शन लगा दिया।

Nov 30, 2018 / 01:57 pm

Kaushlendra Pathak

दहेज के लिए ससुरावाले कर रहे थे परेशान, महिला ने मांगा तलाक, तो दे दिया एचआईवी इंजेक्शन

नई दिल्ली। पुणे से काफी खौफनाक मामला सामने आ रहा है। थेरगांव इलाके में एक ससुरालवालों ने अपनी बहू के साथ काफी दरिंदगी की है। दहेज के लिए पहले महिला की जमकर पिटाई की और बाद में एचआईवी इंजेक्शन लगा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ससुरालवाले कर रहे थे प्रताड़ित

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की तीन साल पहले उमेश विश्वकर्मा नामक युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालवाले दहेज की डिमांड करने लगे थे। पीड़िता ने कई बार उनकी मांग पूरी की, लेकिन उनकी डिमांड बढ़ती जा रही थी। अंत में दंग आकर महिला ने मना कर दिया। महिला द्वारा मना करने पर ससुरालवाले नाराज हो गए और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी हमेशा पिटाई करते और तंग करते थे।
ससुरालवालों ने लगा दिया एचआईवी का इंजेक्शन

ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने तलाक लेने का फैसला किया। उसने अपने पति विश्वकर्मा से कहा कि वह इस रिश्ते को खत्म करना चाहती है और उसे तलाक चाहिए। इसी बीच प्रताड़ना के कारण महिला की हालत बिगड़ने लगी। । शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की वजह से महिला आए दिन बीमार रहने लगी। बीमारी का फायदा उठाकर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने सलाइन की बोतल में एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन उसे चढ़ा दिया। जिसके कारण उसकी हालत और बिगड़ गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला..

वहीं, अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति उमेश विश्वकर्मा, ससुर रामायण विश्वकर्मा और पार्वती रामायण विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

Home / Crime / दहेज के लिए ससुरावाले कर रहे थे परेशान, महिला ने मांगा तलाक, तो दे दिया एचआईवी इंजेक्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.