script3 दिन पहले उठी डोली, पति ने मार दी गोली | Husband kills wife for not bringing dowry of Rs. 10 lakh | Patrika News

3 दिन पहले उठी डोली, पति ने मार दी गोली

Published: Nov 14, 2016 08:55:00 am

कार न दे पाने पर शादी के तीन दिन बाद ही ससुराल में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई

datia

datia

नई दिल्ली। बड़े अरमानों से बेटी को विदा किए चंद दिन भी नहीं हुए थे। उसके हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। रविवार रात करीब 9 बजे सपना का शव जयपुर पीहर लाया गया तो घर में कोहराम मच गया। आरोप है कि दहेज में 10 लाख रुपए दिए थे, लेकिन कार न दे पाने पर शादी के तीन दिन बाद ही ससुराल में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना श्याम नगर के कटेवा नगर निवासी जगत नारायण की बेटी सपना के साथ हुई। उसकी शादी उप्र के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में हुई थी। परिजनों के मुताबिक, सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी संजीव पुत्र संतोष कुमार के साथ सपना की शादी हुई थी। शुक्रवार रात को सपना से बातचीत हुई, तब उसने बताया कि एक दो दिन में जयपुर आएगी। लेकिन, शनिवार को उसकी गोली मार हत्या कर दी गई।

सिकंदरा राऊ थानाधिकारी राजवीर यादव ने बताया कि सपना की कनपटी पर गोली मारी गई है। घटना के बाद से सपना का पति संजीव उर्फ लखन, ससुर संतोष, सास रामा, जेठ कुलदीप, देवर सोनकर और शुभम, ननद शिवानी, चचेरा ससुर व अन्य परिजन घर पर ताला लगा फरार हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि हत्या का मामला दर्ज करने की बजाए उत्तर प्रदेश पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।

पिता के आरोप
पिता ने रिपोर्ट में बताया कि ससुराल वालों ने दहेज में कार और दस लाख मांगे थे। पैसे तो दे दिए, लेकिन शादी में कार नहीं दे सके थे। इससे नाराज हो बेटी की हत्या कर दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो