पुलिस के मुताबिक, तीन साल पहले आरोपी कामिल और रेशमा के बीच प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की एक बेटी भी थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। दरअसल, कामिल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। कामिल ने पुलिस को बताया कि वह नशे में था और शुक्रवार को दो अन्य लड़कों से उसकी दोस्ती को लेकर झगड़ा हुआ और उसने अपना आपा खो दिया। इसके बाद उसने रेश्मा की हत्या कर दी। वहीं, रेश्मा के माता-पिता का आरोप है कि कामिल उस पर दहेज के लिए भी दबाव बनाता था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी आंबेडकर विश्वविद्यालय में चपरासी का काम करता है।