मुंबई। तुलींज पुलिस स्टेशन एशिया के गालानागर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की मदद से किशोरी के साथ रेप किया। पीडि़त लड़की की मानें तो युवक की पत्नी ने उसके हाथ पकड़े और युवक ने रेप किया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर धारा 376, 452, 34, 4,8,12 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व के गालानागर स्थित भीम डोंगरी में रहने वाली किशोरी को पड़ोस में रहने वाली एक 20 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की शाम 6 बजे टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया। उस वक्त महिला का पति भी घर पर था। महिला ने किशोरी के हाथ पकड़े और उसके पति ने किशोरी के साथ रेप किया। घटना की जानकारी पीडि़ता ने अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां पीडि़त किशोरी को लेकर तुलींज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।