scriptपत्नी पर पति डाल रहा था दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर चढ़ा दी बाइक | Husband tried to kills his wife in madhepura | Patrika News

पत्नी पर पति डाल रहा था दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर चढ़ा दी बाइक

locationनई दिल्लीPublished: Dec 10, 2018 11:18:00 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

हमलावर महिला को मृत समझकर लड़क पर छोड़कर फरार हो गए। महिला का अस्पताल में इलाच चल रहा है।

Woman

पत्नी पर पति डाल रहा था दोस्तों के साथ नाजायज संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर चढ़ा दी बाइक

पटना। जिस शख्स के साथ महिला ने जीने मरने की कसमें खाई उसी ने महिला को मारने की कोशिश की। उसका पति हैवान बन गया। किसी तरह महिला अस्पताल पहुंची। यहां पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है।
स्कूल टीचर नाबालिग लड़कों को फांसने के लिए भेजती थी अश्लील फोटो, 2004 में बनी थी ब्यूटी क्वीन

दोस्तों के साथ संबंध बनाने से किया मना
खबरों के मुताबिक, बिहार के मधेपुरा की यह घटना है। महिला ने जब पति के दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना कर दिया तो उसके पति ने उसकी जान लेना का प्रयास किया। पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा और मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया। हमलावर महिला को मरा हुआ समझकर सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़क किनारे घायल पड़ी महिला को लोगों ने सहरसा अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पुलिस ने अपना बयान दर्ज करा दिया है।
मुंबई के मलाड़ इलाके में लगी भीषण आग, कई झुग्गियां झलकर हुईं राख

‘जल्लाद’ से विवाह कर फंसी महिला
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला झारखंड के धनबाद की रहनेवाली हैं। एक साल पहले वह मधेपुरा के एक निजी नर्सिंग होम में नर्स का काम करने आई। लड़की ने कहा कि इस दौरान प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले बाल्मीकि साह से उसकी दोस्ती हो गई। छह महीने पहले दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के कुछ दिन तक दोनों के बीच सब ठीक चल रहा है। लेकिन पति का व्यवहार बदलने लगा। वह काफी नशा करने लगा। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति उसपर अपने दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगा था। जिसका लड़की ने विरोध किया। एक दिन पति और उसके दोस्तों ने उसे बुरी तरह पीटा और मृत समझकर सड़क पर ही छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले को जल्द ही स्थानीय पुलिस को जांच के लिए स्थानांतरित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो