scriptपत्नी को मनाने गया था ससुराल, घरवालों ने पति को किया आग के हवाले | husband went to in laws house to convince wife set on fire in Gujarat | Patrika News

पत्नी को मनाने गया था ससुराल, घरवालों ने पति को किया आग के हवाले

locationनई दिल्लीPublished: Oct 06, 2019 02:28:18 pm

Submitted by:

Shivani Singh

महिला ने पति को किया आग के हवाले
पत्नी को मनाने गया था पति
6 महीने से दोनों के बीच चल रही थी लड़ाई

नई दिल्ली। आपने अक्सर ससुराल की ओर से बहू को जलाने की ख़बर सुनी होगी। लेकिन गुजरात से इससे उलट ससुराल वालों की ओर से दामाद को जिंदा जलाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में पत्नी और ससुराल वालों पर जलाकर मारने का प्रयास करने की शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति का नाम मेहूल राठौर है। उसकी शादी 2013 में किंजल वाघेला से हुई थी। दोनों का एक 5 साल का बच्चा भी है। बच्चा अपने पापा के साथ रहता है। मेहूल ने शिकायत में बताया कि 6 महीने पहले उसकी अपनी पत्नी से लड़ाई हुई थी। किंजल को शक था कि मेहूल का किसी और से संबंध है। दोनों परिवारों के सदस्यों ने इस समस्या को सुलझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
इसके बाद किंजल अपने मायए चली गई। लेकिन अपने बेटे को पति के पास ही छोड़ दिया। मेहुल ने बताया कि इसके बाद वह तीन बार अपने ससुराल गया लेकिन हर बार किंजल ने घर जाने के लिए उसके सामने कोई ना कोई शर्त रख दी। पहले तो किंजल ने कहा कि उसे जॉब करनी है। इस बात पर मैं सहमत हो गया। लेकिन इसके बाद भी वह वापस घर नहीं आई। फिर उसने कहा कि सुरेंद्रनगर से बाहर चलो। मैं उसकी इस बात पर भी सहमत हो गया। उसके बाद उसने कहा कि मैं अपनी मां से कोई संबंध ना रखूं और मां को भाई के पास देखरेख के लिए छोड़ दूं।
मुझे ये बात स्वीकार्य नहीं थी। मेहूल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की कई शर्ते मान लीं। लेकिन तब भी वह घर वापस नहीं लौटी। इसके वाद 21 जुलाई को वह फिर अपने ससुराल गया। उसने अपने ससुराल वालों को किंजल को वापस भेजने को कहा तो वे नाराज हो गए और गालियां देने लगे।
वहीं, ससुराल से वापस लौटते से पहले वह बाथरूम गया जहां उसकी पत्नी ने उसके ऊपर केरोसिन उडेल दिया और आग लगा दी। इस दौरान किंजल ने बाथरूम का दरवाजा भी बंद कर दिया। मेहूल ने बताया कि उसने किसी तरह दरवाजा तोड़कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मेहूल की शिकायत पर भाई, बहन और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो