script

पंजाब: पठानकोट में घुसे पाकिस्तानी, किसान को बुरी तरह पीटा और साथ ले जाने की कोशिश

locationनई दिल्लीPublished: Apr 17, 2019 02:31:03 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी
खेत में किसान के साथ मारपीट
पाकिस्तानी रेंजर की पोस्ट पर भागे अपराधी

file photo

पंजाब: पठानकोट में घुसे पाकिस्तानी, किसान को बुरी तरह पीटा और साथ ले जाने की कोशिश

नई दिल्ली। भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार नापाक गतिविधियां जारी है। कभी पाकिस्तानी सेनाओं द्वारा, तो कभी आतंकियों के द्वारा सीमा लगातार तनावा बढ़ाया जा रहा है। लेकिन, ताजा मामला बेहद ही चौंकाने वाला है। पठानकोट में कुछ पाकिस्तानी छिपकर घुसे और खेत में काम कर रहे किसानों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं किसान को अपने साथ ले जाने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में हैं।
भारतीय सीमा में घुसे चार पाकिस्तानी

जानकारी के मुताबिक, पठानकोट के खुदाईपुर गांव में बुधवार सुबह सुखबीर सिंह लक्खा नामक किसान इंटरनेशनल बॉर्डर पर गेट नंबर 9 से कंटीले तार के पार अपने खेतों में खेतों में काम कर रहा था। तभी हथियारबंद चार पाकिस्तानी उसके खेत में घुस गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना नहीं आरोपी किसान को अपने साथ ले जाने की भी कोशिश कर रहे थे। तभी उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। सुखबीर सिंह लक्खा की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों को देख सभी अपराधी वहां से फरार होकर पाकिस्तानी रेंजर की पोस्ट पर चले गए। आशंका जताई जा रही है कि यह पाकिस्तानी रेंजर की हरकत हो सकती है।
दहशत में ग्रामीण

वहीं, किसान सुखबीर सिंह लक्खा ने बमियाल पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की है। उसने बताया कि क्षेत्र में यह पहली घटना है। वहीं, गांव के सरपंच रणजीत सिंह का कहना है कि सीमा के निकट बहते नाले के पार जब भी किसान अपने खेतों में जाते हैं, सुरक्षा बल के जवान उनके साथ नहीं रहते। इसी वजह से यह घटना हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एएसआई तरसेम लाल का कहना है जांच के बाद मामला बीएसएफ के सुपुर्द कर दिया जाएगा। लेकिन, इस घटना के बाद से इलाके के लोग काफी तनाव में हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो