scriptIPS officer d roopa alleges ias officer rohini sindhuri sharing private pics on Social Media | कर्नाटक की दो महिला अफसरों में घमासान, IPS ने शेयर की महिला IAS की 'प्राइवेट फोटो', मचा बवाल | Patrika News

कर्नाटक की दो महिला अफसरों में घमासान, IPS ने शेयर की महिला IAS की 'प्राइवेट फोटो', मचा बवाल

locationनई दिल्लीPublished: Feb 20, 2023 03:55:33 pm

Submitted by:

Prabhanhu Ranjan

कर्नाटक की दो महिला नौकरशाहों के बीच विवाद छिड़ा है। इस विवाद में एक तरफ IPS डी रूपा तो दूसरी ओर IAS ऑफिसर रोहिणी सिंधुरी है। डी रूपा ने रोहिणी सिंधुरी की कुछ प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनपर कई गंभीर आरोप लगाए। जानिए पूरा मामला।

 

ips_d_roopa_vs_ias_rohini_sindhuri.jpg
IPS officer d roopa alleges ias officer rohini sindhuri sharing private pics on Social Media

बीते दिनों बिहार में दो शीर्ष नौकरशाहों में घमासान छिड़ा था। बिहार के चर्चित IPS विकास वैभव ने ट्वीट करते हुए अपने सीनियर और होमगार्ड की DG शोभा अहोतकर पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया है। कर्नाटक में दो महिला नौकरशाहों में विवाद खुलकर सामने आ गया है। मामला यहां तक बढ़ गया है IPS अधिकारी ने महिला आईएएस अधिकारी की प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। कर्नाटक के इस विवाद में एक तरफ महिला आईपीएस ऑफिसर डी रूपा हैं तो दूसरी तरफ आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी। दोनों अधिकारी अपने-अपने काम को लेकर पहले से सुर्खियों में आती रही हैं। लेकिन अभी दोनों एक विवाद के कारण सुर्खियों में है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.