scriptजम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, पुलिसकर्मी सहित 2 की मौत | J&K: Terrorists kill 2 people including one policeman | Patrika News

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, पुलिसकर्मी सहित 2 की मौत

Published: Aug 18, 2015 03:18:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

जम्मू- कश्मीर के उत्तरी सोपोर शहर में आतंकवादियों ने राज्य पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की हत्या की, शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति को भी मारी गोली

terror attack in punjab-7

terror attack in punjab-7

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर के उत्तरी सोपोर शहर में मंगलवार को आतंकवादियों ने राज्य पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने सोपोर के तुज्जर शरीफ में हेड कांस्टेबल फैयाज अहमद पर गोलीबारी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अहमद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।




हमला सोपोर के तुजर शरीफ में एक पुलिस पोस्ट पर हुआ, जो श्रीनगर से करीब 50 किमी दूर है। यह पोस्ट एक सूफी दरगाह की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी। दो आतंकी मोटर साइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। उनके पास एके 47 राइफलें थीं। उन्होंने एक पुलिसवाले को बेहद करीब से गोली मार दी। वहीं, दरगाह के बाहर व्हीलचेयर पर बैठे एक शारीरिक तौर पर अक्षम शख्स को भी गोली लगी। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।



उधर, जम्मू कश्मीर से जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद उस्मान उर्फ उस्मान खान के दो साथियों के स्कैच जारी किए गए हैं। दोनों ने नावेद के साथ भारत में घुसपैठ की थी। नावेद तो जिंदा पकड़ लिया गया, लेकिन दोनों साथी फरार हो गए थे। एनआईए ने अब दोनों के स्कैच जारी कर उन्हें पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। दोनों आतंकियों के स्कैच नावेद से पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जुलाई में चार आतंकियों ने पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की थी।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो