scriptदंगल गर्ल छेड़खानी केस: मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई | Jaira case: DGCA summoned Cabin crew police file statment | Patrika News

दंगल गर्ल छेड़खानी केस: मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

locationनई दिल्लीPublished: Dec 11, 2017 08:25:28 am

Submitted by:

Mohit sharma

दंगल गर्ल जायरा वसीम के नाबालिग होने के चलते यह मामला POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

Jaira case

मुंबई। दंगल फिल्म में अपने शानदार अभिनय से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस जायरा वसीम छेड़-छाड़ का मामले में आरोपी के खि‍लाफ FIR दर्ज करवा दी है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 (छेड़छाड़) और POCSO अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि दंगल गर्ल जायरा के नाबालिग होने के चलते यह मामला POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। वहीं संबंधित विमानन कंपनी की ओर से कहा गया है कि फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू से पूछताछ की जा रही है। कंपनी की ओर से अपने कर्मचारी के बचाव में कहा गया कि क्रू जायरा की मदद नहीं कर सका क्योंकि उस समय फ्लाइट में मूवमेंट की परमिशन नहीं थी। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आरोपी से संपर्क साधे जाने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

 

https://twitter.com/hashtag/ZairaWasim?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वीडियो में राते दिखी जायरा

इस वीडियो में दिखाया गया है कि जायरा रोते बिलखते हुए अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी बयां कर रही है। दंगल गर्ल का है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में जब वह यात्रा कर रही थी, तभी उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत कर दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घटना की शिकायत करने के बाद भी फ्लाइट क्रू ने उस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। बता दें कि इस फ्लाइट जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।

 

https://twitter.com/hashtag/ZairaWasim?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गलत तरीके से कर रहा था टच

दंगल गर्ल जायरा वसीम ने इस घटना के बाद फ्लाइट से ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरे पीछे बैठा एक अधेड़ उम्र का शख्स फ्लाइट में कम रोश्नी का फायदा उठा रहा है। दरअसल वह अपने पैरों से मेरी गर्दन और पीठ को गलत तरीके से टच कर रहा था। उन्होंने बताया कि जब जब मैंने इसका विरोध किया, तो उसने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कहकर मामले को टालना चाहा। लेकिन, वह बाद में फिर से इस तरह की हरकत करने लगा। तभी मुझे इस घटना की वीडियो बनाने का खयाल आया है। लेकिन लाइट कम होने की वजह से ये हो न सका।

 

https://twitter.com/ANI/status/939675597160161280?ref_src=twsrc%5Etfw

लाइव वीडियो कर सुनाई आप बीती

मुंबई पहुंचने के बाद दंगल गर्ल ने एक लाइव वीडियो भी किया। इस वीडियो में जायरा साफ राते बिलखते दिखाई दे रही है। इस वीडियो में वह अपने साथ होने वाली घटन की जानकारी देते हुए आपबीती सुना रही है। जायरा का कहना है कि जब उनके साथ यह घटना हो रही थी तो वहां मौजूद लोगों में से किसी ने उनकी मदद नहीं की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो