scriptजम्मूः बहस के बाद सीआरपीएफ जवान ने खोया आपा, 3 सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या | Jammu: CRPF jawan shot dead 3 colleagues in camp | Patrika News
क्राइम

जम्मूः बहस के बाद सीआरपीएफ जवान ने खोया आपा, 3 सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या

– उधमपुर जिले में बुधवार देर रात का घटनाक्रम।
– सहकर्मियों के साथ हो रही बहस में जवान हो गया गुस्सा।
– तीनों को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, अस्पताल में भर्ती।

kolkata  west bengal

फायर (फाइल फोटो)

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बुरी खबर आई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के बीच चल रही बातचीत बहस में बदलने के बाद एक जवान ने अपने तीन सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक उधमपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में कांस्टेबल अजीत सिंह ने बुधवार शाम को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इससे पहले उसने रात करीब 10 बजे बट्टल बालियां इलाके में 187 कैंप के भीतर अपने सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
https://twitter.com/ANI/status/1108436914800074753?ref_src=twsrc%5Etfw
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “यह घटना कथित तौर पर अजीत सिंह व उनके सहकर्मियों के बीच तीखी बहस के बाद हुई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलाना वाला अजीत सिंह मूलरूप से कानपुर का रहने वाला है। उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में उसे इलाज के लिए भेज दिया गया है।
जबकि गोलीबारी में मारे गए जवानों की पहचान दिल्ली स्थित मौजपुर के योगेंद्र शर्मा, हरियाणा स्थित रेवाणी के उमीद सिंह और राजस्थान स्थित झूंझनू के पोकारमल के रूप में की गई है।

Home / Crime / जम्मूः बहस के बाद सीआरपीएफ जवान ने खोया आपा, 3 सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो