scriptकश्मीर: अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लघंन, गोलीबारी जारी | Jammu-kashmir: Ceasefire violation by Pakistan in Akhnoor sector | Patrika News

कश्मीर: अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लघंन, गोलीबारी जारी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 19, 2019 11:22:34 am

Submitted by:

Mohit sharma

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी जारी है।
पाक सेना ने कश्मीर के सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर में फायरिंग की।
पाक सेना ने इस दौरान छोटे हथियारों का इस्तेमाल करते हुए मोर्टार दागे।

news

कश्मीर: अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्नान ने किया संघर्षविराम का उल्लघंन, गोलीबारी जारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी जारी है। पाक सेना ने कश्मीर के सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर में सोमवार देर रात फायरिंग की, जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। पाक सेना ने इस दौरान छोटे हथियारों का इस्तेमाल करते हुए मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी और भारतीय सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार शाम 6.30 बजे गोलीबारी की।

सुंदरबनी सेक्टर में मोर्टार दागे गए और भारी गोलीबारी की गई

राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में मोर्टार दागे गए और भारी गोलीबारी की गई। भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की। राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी में शुक्रवार को सेना का एक पोर्टर घायल हो गया था। जबकि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में सुरजीत कुमार घायल हो गए थे।

पीएम मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन पर राहुल का तंज, कहा- आपको थोड़ा अपराधबोध महसूस हो रहा है ?

भारतीय चौकियों को निशाना बनाया

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान द्वारा अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी करने से दोनों सेनाओं के बीच गोलीबारी शुरू हुई थी। पाकिस्तान ने मोटार्र व होटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था।

 

ट्रेंडिंग वीडियो