क्राइम

जमशेदपुर: पति के सामने महिला को बंधक बनाकर किया ये काम, फिर बोला..

पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 सितंबर को उस समय हुई जब दंपती घर लौट रहा था।

Sep 25, 2018 / 04:01 pm

Prashant Jha

जमशेदपुर : जमशेदपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने एक महिला को घेरकर उसके साथ गंदी हरकतें की और बलात्कार करने की कोशिश की।हालांकि लोग इसमें कामयाब नहीं हो पाए। सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ लोगों ने सड़क से जा रहे एक दंपती को बंधक बनाकर उसके सामने कथित तौर पर उसकी पत्नी का वीडियो के लिए आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाने के लिए मजबूर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 सितंबर को उस समय हुई जब दंपती घर लौट रहा था। गम्हरिया थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में कुछ लोगों के एक समूह ने उन्हें रोका और पति को बंधक बनाने के बाद महिला से बलात्कार का प्रयास किया।लेकिन महिला लोगों के सामने भिड़ गई और तेज तेज चिल्लाने लगी। जिसके बाद लोग वहां से फरार हो गए।

महिला को झाड़ियों में लेकर गए दरिंदे

रिपोर्ट्स के मुताबिक लोग महिला को गंदी हरकत करने के लिए जंगल की झाड़ियों में खींच कर ले गए। वहां वीडियो के लिए आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाने के लिए उसपर दबाव बनाने लगे। लेकिन महिला चिल्लाने लगी। जिसपर लोगों ने उसे छोड़ दिया और दंपति को धमकी दी कि अगर वह पुलिस में संपर्क करेंगे तो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाएगा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को दी फिर लोगों ने गम्हरिया थाना से संपर्क किया और रविवार को केस दर्ज कराया गया है। दंपती के बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी उज्जवल महतो की पहचान की है। उसका नाम प्राथमिकी में दर्ज है। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। हालांकि अभी तक इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Home / Crime / जमशेदपुर: पति के सामने महिला को बंधक बनाकर किया ये काम, फिर बोला..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.