दिल्ली: 9वीं की छात्रा से तीन छात्रों ने स्कूल में अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, FIR दर्ज
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि तीन जनवरी की रात एक गांव में एक नाबालिग लड़की अपने चाचा और चाची के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी। रात के समय जब वह शौच के लिए घर से बाहर गई उसी दौरान उसे दो लड़कों ने घर से निकलते देख लिया। दोनों चुपके से उसका पीछा करने लगे। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद जब लड़की को लगा कोई उसका पीछा कर रहा है। उन्होंने देखा कि दो लड़के उसका पीछा कर रहे हैं। यह देख वह भागने लगी। लेकिन दोनों लड़कों ने दौड़कर लड़की को दबौच लिया। उसके बाद उसका अहपरण कर सरना स्थल के समीप एक खेत में ले गए। वहां पर दोनों ने अपने एक तीसरे साथी को बुलाया और तीनों ने मिलकर बारी-बारी से लड़की का गैंगरेप किया। जब लड़की बेहोश हो गई तो तीनों ने उसे गंदे नाली का पानी पिलाया। कुछ देर बाद जब लड़की को होश आया तो आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। हालांकि रविवार को लड़की ने इस पूरे घटना के बारे में अपनी चाची को बता दिया। इसपर आग की तरह यह बात पूरे गांव में फैल गया। फिर गांव वालों ने एक बैठक की। बैठक में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने प्रार्थमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता के बयान के आधार पर कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.