scriptझारखंड: 20 नक्सलियों ने किया हमला, 6 वाहनों में लगाई आग | Jharkhand: Naxalites set fire on 6 vehicles | Patrika News
क्राइम

झारखंड: 20 नक्सलियों ने किया हमला, 6 वाहनों में लगाई आग

हजारीबाग जिले में कारीगर नदी पर पुल निर्माण में लगे थे वाहन।
निर्माण कंपनी के कैंप पर 20-25 नक्सलियों ने किया हमला।
8 करोड़ रुपये की उगाही की भी बात आई सामने।

दो दिन में नक्सलियों ने 19 वाहनों को सिर्फ इसलिए किया आग के हवाले क्योंकि....

दो दिन में नक्सलियों ने 19 वाहनों को सिर्फ इसलिए किया आग के हवाले क्योंकि….

रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को नक्सलियों ने छह वाहनों को आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, हजारीबाग जिले के केरेडारी और पिपरवार पुलिस थानों के बीच स्थित कारीगर नदी पर एक पुल के निर्माण से जुड़े एक निजी निर्माण कंपनी के कैंप कार्यालय पर 20 से 25 नक्सलियों ने हमला किया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने निर्माण कंपनी से 8 करोड़ रुपये की लेवी (उगाही) की मांग की थी। इस हमले की वजह लेवी देने से इनकार करना बताया जा रहा है।

नक्सली (फाइल फोटो)
इससे पहले बीते 22 नवंबर को 10 से 15 नक्सलियों ने इसी निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर हमला किया था और मजदूरों की पिटाई करने के बाद मोबाइल छीन लिए थे। इस पर निर्माण कंपनी ने काम रोक दिया था।
चार दिन पहले काम फिर से शुरू किया गया था और नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर हमला किया और शुक्रवार तड़के छह वाहनों को आग लगा दी। कंपनी 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाले पुल का निर्माण कर रही है।
एक अन्य घटना में नक्सलियों ने पलामू जिले में एक ट्रैक्टर को आग लगा दी। नक्सलियों ने बीते साल लातेहर व पलामू में 30 दिसंबर को पांच वाहनों को आग लगा दी थी।

Home / Crime / झारखंड: 20 नक्सलियों ने किया हमला, 6 वाहनों में लगाई आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो