script

झारखंड: 3 नाबालिग को पुलिस के जवान ने बेरहमी से पीटा, CM ने 2 घंटे में किया निलंबित

locationनई दिल्लीPublished: Mar 05, 2020 11:08:47 am

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

Jharkhand: पुलिस कॉन्स्टेबल ( Police Constable ) ने तीन जवानों को बेरहमी से पीटा
CM हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) ने लिया तुरंत लिया संज्ञान
ढाई घंटे के अंदर कांस्टेबल हुआ निलंबित

hemant soren
नई दिल्ली। झारखंड ( Jharkhand ) से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। बोकारो ( Bokaro) में पुलिसकर्मियों को तीन किशोरों को बेवजह पीटना महंगा पड़ गया। पांच घंटे के भीतर ही इस मामले की जांच हो गई और ढाई घंटे के अंदर आरोपी पुलिस का जवान ( कांस्टेबल ) निलंबित भी हो गया। एक पुलिस के अधिकारी ने इस मामले को लेकर कहा कि बोकारो जिले के बारीडीह थाना में पदस्थापित पुलिस जवान सुखवंत सिंह ( Sukhwant Singh ) को तीन लड़कों को बेवजह पीटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पांडेयपुरा गांव के रहने वाले तीन किशोर रिशु हेंब्रम, रवि हेंब्रम और विशल मुर्मू रविवार को एक डैम से नहा कर वापस घर आ रहे थे। इसी क्रम में अपने एक सहयोगी के साथ कांस्टेबल सुखवंत सिंह ने इन तीनों लड़कों को रुकने के लिए कहा, लेकिन किशोर नहीं रुके और आगे बढ़ गए। इसके बाद कांस्टेबल ने किशोरों को पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद रिशु ने झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) के नेताओं से भी मुलाकात की।
रिशु के बयान पर बालीडीह थाने में घटना की प्राथमिकी जरूर दर्ज कर ली गई, लेकिन कांस्टेबल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दूसरे दिन यानी सोमवार को सुबह 9.24 बजे तीर्थनाथ बिरसा नामक एक युवक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर दिया, जिसमें लिखा कि बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के गरगा डैम में नहाने गए तीन नाबालिग आदिवासी लड़कों रिशु हेम्ब्रम, विशाल और रवि हेम्ब्रम को थाना के टाइगर मोबाइल के जवान सरदार सुखवंत सिंह और अन्य एक जवान ने आकर बिना कुछ बोले बेरहमी के साथ मारा। जानकारी मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से दोपहल 2.26 बजे ट्वीट किया गया, “जिलाधिकारी मामले की पूरी जांच करें और अगर जवान दोषी पाया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई कर सूचित करें।
इस मामले में बोकरो के उपायुक्त ( जिलाधिकारी ) मुकेश कुमार ने शाम 4.44 बजे ट्वीट कर बताया कि मामले की जांच की गई, जिसमें संबंधित पुलिसकर्मी को दोषी पाया गया। इसलिए दोषी पुलिसकर्मी सुखवंत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इधर, रिशु द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि घुटने के बल बिठाकर उन तीनों को पीटा गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से ही हेमंत सोरेन ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। लोगों की समस्याओं के संज्ञान में आने के बाद उस पर कार्रवाई का अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो