scriptझारखंड: रांची में नक्सलियों का तांडव, मुठभेड़ में STF के दो जवान शहीद | Jharkhand: Stf Jawan Killed By Naxali | Patrika News

झारखंड: रांची में नक्सलियों का तांडव, मुठभेड़ में STF के दो जवान शहीद

locationनई दिल्लीPublished: Oct 04, 2019 12:39:54 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

रांची में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
कई जवानों को लगी गोली, दो जवान शहीद

file photo
नई दिल्ली। बड़ी खबर झारखंड से आ रही है। रांची के दशम इलाके में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलाव कई अन्य जवानों को भी गोली लगी है। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल कायम है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची और खूंटी जिले के सीमा क्षेत्र में नक्सली कुछ हरकत कर रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर ऑपरेशन के लिए जगुआर की एक टीम मौके पर पहुंच गई। सुबह पांच से दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक अन्‍य जवान की मेडिका अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
शहीद जवानों में पलामू के लेस्‍लीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आरक्षी अखिलेश राम और रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के आरक्षी खंजन कुमार महतो शामिल हैं। शहीद अखिलेश राम को छह गोलियां लगी हैं ज‍बकि शहीद खंजन कुमार महतो को तीन गोलियां लगी है। वहीं, कई अन्य जवानों का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि अभी भी डाकापीढ़ी जंगल में झारखंड जगुआर सहित कई अर्धसैनिक बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी अमित रेणु इसका नेतृत्व कर रहे हैं। जंगल में माओवादियों की तलाश की जा रही है। इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, इस घटना से इलाके में तनाव बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो