scriptझारखंड: सौतेली मां से झगड़ कर निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार | Jharkhand: two man arrested for gangraped girl in ranchi | Patrika News

झारखंड: सौतेली मां से झगड़ कर निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Published: Jan 12, 2019 02:06:05 pm

Submitted by:

Mohit sharma

झारखंड की राजधारी रांची से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र के कोकर में दो युवकों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

news

झारखंड: सौतेली मां से झगड़ कर ​निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। झारखंड की राजधारी रांची से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र के कोकर में दो युवकों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि युवकों ने उसके हाथ—पांव बांध कर एक कार में डाल लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

यह खबर भी पढ़ें— दिल्लीः प्रगति विहार के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

ड़ी में जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया

पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि गुरुवार को आरोपियों के साथ डालटनगंज पहुंची थी, जहां उन्होंने रात को कोकर में ही जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपित दीपक और छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने युवती से दुष्‍कर्म की बात स्वीकारी है। पीड़िता के अनुसार रांची पहुंचने के बाद उसे वापसी में डाल्टनगंज से बस नहीं मिली थी, जिस पर वह रांची आने के लिए वह आरोपितों की गाड़ी में बैठी। पीडि़ता ने बताया कि रात दस बजे आरोपित पीड़िता को लेकर रांची के कोकर में पहुंचे और गाड़ी में जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह खबर भी पढ़ें— बिहार: विधायक के करीबी के घर छापेमारी, हथियार व नकदी बरामद

पीड़िता अपनी सौतेली मां से परेशान थी

पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी सौतेली मां से परेशान थी। सौतेली मां उसके साथ मारपीट करती थी। घटना के दिन भी वह सौतेली मां से विवाद के बाद गुस्‍से में घर से निकल आई थी। फिल पीड़िता को महिला थाना में रखा गया है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो