script

पंजाब में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

locationनई दिल्लीPublished: Dec 20, 2019 02:31:06 pm

पंजाब में पत्रकार की हत्या
ऑटोमेटिक हथियारों से किया गया हमला
एक शख्स घायल

crime.jpg
नई दिल्ली। पंजाब के मोगा शहर में कुछ हथियार बंद लोगों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। एक न्यूज चैनल में कार्यरत जोबनप्रीत सिंह और गुरचेत सिंह चंडीगढ़ जाने के लिए निकले थे। गुरुवार रात उन पर ऑटोमेटिक हथियारों से हमला किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “गुरचेत को गोलियां लगी हैं। वहीं उसका साथी जोबनप्रीत सिंह इस हमले में मारा गया है। एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

CAA को लेकर सरकारको लगा बड़ा झटका, लागू करने में आई ये बड़ी अड़चन
बाद में घायल गुरजीत को दयानंद मेडिकल कॉलेज और लुधियाना शहर के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मौसम को लेकर जारी हुआ अब तक का सबसे बड़ा अलर्ट, देशभर के इतने राज्यों में शीतलहर मचाएगी कहर

ट्रेंडिंग वीडियो