27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karnataka : लोक सेवा आयोग FDA पेपर लीक, 14 गिरफ्तार, 35 लाख रुपए जब्त

बेंगलूरु क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई। कर्नाटक लोक सेवा आयोग ने परीक्षा रद्द की।      
less than 1 minute read
Google source verification
karnataka psc exam

सूचना के आधार पर कार्रवाई कर बेंगलूरु पुलिस ने एग्जाम से एक दनि पहले 14 लोगों को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली। कर्नाटक लोक सेवा आयोग एफडीए पेपर लीक होने की सूचना पर बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बरामद नगद 35 लाख रुपए पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं। इस बात की जानकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम संदीप पाटिल ने दी है।

पेपर लीक मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक लोक सेवा आयोग ने रविवार के लिए निर्धारित फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट की प्रतियोगी परीक्षा रद्द कर दी है।

बेंगलूरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम संदीप पाटिल ने अपने ट्वीट में कहा कि रविवार ;24 जनवरी को होने वाली फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रश्न पत्र भी जब्त किए हैं।

बेंगलूरु केंद्रीय अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पेपर लीक की सूचना मिलने पर एक विशेष टीम ने ज्ञानभर्ती थाने की सीमा के भीतर उल्लाल के यहां छापा मारा और चंद्रू और राधा लाल सहित 14 अन्य को गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग