scriptकेरल: आर्थोडॉक्स चर्च के पादरी बीनू जॉर्ज पर बलात्कार का केस दर्ज | Kerala police filed a rape case against an Orthodox Church priest | Patrika News

केरल: आर्थोडॉक्स चर्च के पादरी बीनू जॉर्ज पर बलात्कार का केस दर्ज

locationनई दिल्लीPublished: Jul 10, 2018 02:33:32 pm

पुलिस ने अपनी जांच में कहा कि पुजारी पर गंभीर आरोप लगाए गए है और पुलिस को शुरुआती जांच में पादरी के खिलाफ काफी साक्ष्य मिले हैं।

kerala orthodox church

केरल: महिला ने आर्थोडॉक्स चर्च के पादरी बीनू जॉर्ज पर दर्ज कराया बलात्कार का केस

तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस ने सोमवार को अलप्पुझा जिले के कायमकुलम से 39 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर रूढ़िवादी ( ऑर्थोडॉक्स) चर्च के पुजारी बिनू जॉर्ज के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में 39 वर्षीय महिला ने कहा कि ऑर्थोडॉक्स चर्च के पुजारी बिनू जॉर्ज ने उन्हें 2014 में कुछ चर्चाओं के लिए अपने कार्यालय में बुलाया और कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया।
मुकुल रोहतगी का बड़ा बयान: समलैंगिकता स्‍वाभाविक पसंद का विषय है

https://twitter.com/hashtag/Kerala?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पादरी पर गंभीर आरोप

पुलिस ने अपनी जांच में कहा कि पुजारी पर गंभीर आरोप लगाए गए है और पुलिस को शुरुआती जांच में पादरी के खिलाफ काफी साक्ष्य मिले हैं। महिला को पादरी ने 2014 में अपने कार्यालय में बुलाया और कहा कि उन्हें कुछ परिवार मामलों के बारे में चर्चा करने की जरूरत है। बाद में महिला से पादरी और उसके तीन अन्य साथियों ने बलात्कार किया। सोमवार को पीड़ित महिला का बयान दर्ज करने के बाद उपादरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए अपराध शाखा की एक टीम बना दी गई है। उधर रेप के शिकार महिला के पति ने कहा है कि दोषी पादरियों को चर्च से हटाया जाना चाहिए। उसने कहा कि उसकी पत्नी ने उसे ऐसी बातें बताई हैं जो कोई आदमी अपनी पत्नी के लिए नहीं सुन सकता। लेकिन आज वो बातें सार्वजनिक तौर पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं। उसका कहना है कि ऐसे लोगों को पादरियों के पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
मुंबई: बारिश ने रोकी महानगरी की रफ्तार तो तुलसी लेक भी हुई आउट आॅफ कंट्रोल, देखें वीडियो

केरल में बढ़ रहीं चर्च में रेप की घटनाएं

बता दें कि केरल में इन दिनों पादरियों के खिलाफ रेप के आरोपों में बढ़ोतरी हुई है। केरल उच्च न्यायालय ने रेप के एक अन्य मामले में सोमवार को सनसनीखेज रूढ़िवादी चर्च के दो आरोपी पादरियों की अग्रिम जमानत ठुकरा दी थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अपराध शाखा अन्य दो पादरियों जॉनसन मैथ्यू और जैस जॉर्ज को गिरफ्तार करने की संभावना है। अपराध शाखा के अधिकारियों ने पुष्टि की है की दोनों पुजारी फरार हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो