scriptपश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, TMC कार्यकर्ता पर गुंडागर्दी का आरोप | Kolkata: BJP office in Bhabanipur has been vandalised CM mamta TMC upd | Patrika News

पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, TMC कार्यकर्ता पर गुंडागर्दी का आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Feb 04, 2019 05:57:32 pm

Submitted by:

Prashant Jha

दक्षिणी कोलकाता के भवानीपुर में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है।

bjp office bengal

पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, TMC कार्यकर्ता पर गुंडागर्दी का आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सीबीआई बनाम पुलिस कमिश्नर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक तरफ मोदी सरकार के खिलाफ धरना दे रही हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन पर उतर आई है। इस दौरान भाजपा कार्यालय में भी तोड़फोड़ होने की खबर आ रही है। भाजपा ने तोड़फोड़ करने का ठिकरा टीएमसी कार्यकर्ताओं पर फोड़ा है।
https://twitter.com/hashtag/WestBengal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दक्षिणी कोलकाता के भवानीपुर में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीरें अपलोड की है और सीएम ममता बनर्जी के पार्टी कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। भाजपा के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि ममता राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
https://twitter.com/MamataOfficial?ref_src=twsrc%5Etfw

मोदी सरकार के खिलाफ धरने पर ममता बनर्जी

गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर और सीबीआई को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान मचा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह सत्याग्रह किसी भी जांच एजेंसी के खिलाफ नहीं है। बल्कि, मोदी सरकार के खिलाफ है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारा यह धरना मोदी सरकार के अत्याचार के खिलाफ है। बता दें कि रविवार को सीबीआई की टीम शारदा चिट फंड मामले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से जब पूछताछ करने पहुंची तो पांच सीबीआई अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही सीबीआई दफ्तर में सीआरपीएफ और पुलिस का पहरा लगा दिया है। इसके बाद ममता बनर्जी धरने पर बैठ गईं।

बंगाल में सबसे ज्यादा राजनीतिक हिंसा

इधर, केन्द्र सरकार ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया है। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। किसी जांच एजेंसी के साथ इस तरह का सलूक करना निंदनीय है। राजनाथ सिंह ने कहा कि बंगाल में सबसे ज्यादा राजनीतिक हिंसा हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो