scriptकोलकाता: दहेज को लेकर महिला से रेप, पति और उसका भाई गिरफ्तार | kolkata: man arrested for raping wife over dowry demand | Patrika News

कोलकाता: दहेज को लेकर महिला से रेप, पति और उसका भाई गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Jan 05, 2019 10:35:41 am

Submitted by:

Mohit sharma

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेलीगुंगे पार्क में दहेज को लेकर महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के मामले में पीड़िता के पति और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

kolkata police

कोलकाता: दहेज को लेकर महिला से रेप, पति और उसका भाई गिरफ्तार

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज के भूखे दरिंदों ने कथित तौर पर न केवल महिला का उत्पीड़न किया, बल्कि पति समेत परिवार के कई लोगों ने उसके साथ रेप जैसी जघन्य घटना को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मोदी सरकार किसानों को देगी नए साल का तोहफा, सीधे खाते में भेजे जाएंगे 10,000 रुपए

पीड़िता के पति और उसके भाई को किया गिरफ्तार

कोलकाता के बेलीगुंगे पार्क में दहेज को लेकर महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के मामले में पीड़िता के पति और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला के पति सुरंजन सेन ने जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए और बहनोई ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

सबरीमला हिंसा के बीच सीपीआई(एम) विधायक के घर पर बम से हमला, 20 गिरफ्तार

परिवार में भाईयों के बीच पत्नी के आदान-प्रदान करने की प्रथा

यहां चौंकाने वाली बात यह है कि जब असहाय पीड़िता ने ससुराल वालों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने न केवल उसको अनसुना कर दिया, बल्कि कहा कि उनके परिवार में भाईयों के बीच पत्नी के आदान-प्रदान करने की प्रथा है। हालांकि, आरोपी के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनके बीच तलाक का मामला चल रहा है जिसके कारण महिला दोनों भाइयों के चरित्र को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों की मानें तो पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। अभी मामले की जांच चल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो