scriptलखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती | Lakhimpur BJP MLA Yogesh Verma was shot at during Holi festivites at t | Patrika News

लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

locationनई दिल्लीPublished: Mar 22, 2019 07:09:42 am

Submitted by:

Prashant Jha

भाजपा एमएलए पर जानलेवा हमला
विधायक योगेश वर्मा के पैर में लगी गोली
खनन माफिया पर लगाया हमले का आरोप

विधायक योगेश

लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में होली के मौके पर भाजपा विधायक पर अंधाधूंध फायरिंग की गई है। भाजपा एमएलए योगेश वर्मा के पैर में गोली लगी है। विधायक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। घटना काे अंजाम देकर हमलावार फरार हो गए हैं। लखीमपुर सदर सीट से विधायक योगेश वर्मा होली के मौके पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी, जो सीधे उनके पैर में जा लगी। तत्काल उनके समर्थक और परिवार वाले उन्हें लखीमपुर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1108679831577939969?ref_src=twsrc%5Etfw
घायल भाजपा विधायक ने पुलिस को दिए अपने बयान में विधायक योगेश वर्मा ने खनन माफियाओं पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बारे में खबर मिलते ही जिला डीएम और एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मामले के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।बअभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हूई है। घटना को लेकर विधायक के समर्थकों में रोष है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो